नर्मदापुरम / नर्मदापुरम पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्बाइड गन का क्रय-विक्रय नहीं करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, नागरिक जारी गाइडलाइन का पालन करें। पुलिस ने आमजन से कहा है कि दीपावली त्यौहार है, इसे त्यौहार की तरह ही मनाएं, किसी भी तरह के पटाखे जो क्षति पहुंचा सकते हैं उन्हें उपयोग नहीं करें।

