



नर्मदापुरम / पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम में उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार युवा उत्सव का शुभारंभ दिनांक 04/11/26 को सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
युवा उत्सव, युवाओं में उत्साह वर्धन तथा उनके अंदर छिपी हुई कलाओं को मंच देने हेतु प्रतिवर्ष संचालित किया जाता है, इसी के अंतर्गत इस वर्ष युवा उत्सव में 22 के स्थान पर 28 विधाओं को सम्मिलित किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक विद्या में प्रतिभागिता देने की अपील की। इस श्रृंखला में आज महाविद्यालय में रंगोली, एकल गायन तथा समूह गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा बी एड, बीए तथा बीकॉम के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

