

नर्मदापुरम / नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नर्मदापुरम् में युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एकल गायन, समूह गायन, वक्तृता भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
एकल गायन (सुगम) में कुमकुम गौर एवं दामिनी अहिरवार ने अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लिया।
समूह गायन (भारतीय) में वैशाली, प्रेक्षा यादव, राज कासदे एवं रोहित ठाकरे की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत गीतों पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।
वक्तृता (भाषण) प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने समसामयिक एवं प्रेरणादायक विषय आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका पर अपने ओजस्वी विचार रखे। इसमें रामेश्वर तिवारी, सुमित राय एवं दामिनी अहिरवार प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, विषय की समझ एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का विषय “भारत के महान व्यक्तित्व”*रखा गया था। इसमें विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद जैसे महान व्यक्तित्वों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर बनाए। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता देखने लायक थी।
यह समस्त आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ. खरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत, भाषण और कला के माध्यम से युवा अपनी भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से जुड़ते हैं। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रेम अश्वारे, डॉ. हरिमोहन लोवंशी, श्रीमती निधि तिवारी, डा. ज्योति तिवारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टांफ उपस्थित रहा।

