

नर्मदापुरम / इटारसी / नारायण रैकी सत्संग परिवार की संस्थापिका, विश्व प्रसिद्ध लाइफ ट्रांसफॉर्म स्पीकर श्रीमती राजेश्वरी मोदी, जिन्हें सभी राज दीदी के नाम से जानते हैं, उनका विशेष कार्यक्रम 16 नवंबर को इटारसी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का विषय “कुबेर का खजाना” रखा गया है। यह कार्यक्रम प्लेटिनम रिसॉर्ट, इटारसी में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा, जिसमें राज दीदी अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम के सूत्रधार आरती-विजय राठी एवं अर्चना-राजेश अग्रवाल ने बताया कि NRSP का उद्देश्य है कि हर इंसान तन, मन, धन और संबंधों से स्वस्थ हो, हर घर में सुख-शांति और समृद्धि हो तथा हर व्यक्ति उन्नति, प्रगति और सफलता प्राप्त करे, अर्थात सतयुग का पुनः आगमन हो।
उन्होंने बताया कि श्रीमती राजेश्वरी मोदी पिछले 30 वर्षों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उनके सेवा कार्यों के लिए उन्हें ब्रिटिश पार्लियामेंट का सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, अग्र शिरोमणि सम्मान, पियरे फाचर्ड एकेडमी अमेरिका सम्मान, नारी रत्न पुरस्कार, वीमेन ऑफ द ईयर, कल्पना चावला अवार्ड, राजस्थानी शिरोमणि अवार्ड और वीमेन एंटरप्रेन्योर अवार्ड सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। आयोजकों ने बताया कि 700 लोगों के लिए पास की व्यवस्था की गई है, जो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
पास प्राप्त करने के लिए आरती राठी मो. 9405440765 और अर्चना अग्रवाल मो. 9425040107 से संपर्क किया जा सकता है।

