



नर्मदापुरम / समेरिटन्स विद्यालय इन दोनों दीपों के पर्व दीपावली के उत्साह में डूबा हुआ है। बुधवार को विद्यालय में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा से लेकर दोपहर तक विभिन्न उत्सव एवं प्रतियोगिताएं जारी रही। प्रातः हायर सेकेंडरी कक्षाओं के बच्चों ने राम राज्याभिषेक की शानदार प्रस्तुति की। जबकि प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा भी भगवान राम के वनवास से लौट के दौरान अयोध्या में हुई प्रसन्नता और खुशी को एक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण पूरी तरह फ्रॉम की भक्ति में डूब गया। दूसरी ओर प्री प्राइमरी विभाग द्वारा बुधवार को बच्चों के फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे विभिन्न प्रकार के परिधानों और चरित्र के अनुसार पोशाक धारण कर विद्यालय आए। कोई बच्चा राम बनकर आया तो किसी ने लक्ष्मी का रूप धारण किया। कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बना तो किसी ने क्रांतिकारी बनकर भारत की स्वतंत्रता की याद दिला दी। दोपहर में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय के गलियारों से लेकर मैदान में 100 से अधिक एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बिखरी। इन बच्चों को दीपावली के बाद एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

