

नर्मदापुरम / मंगलवार को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था नर्मदापुरम के सदस्यों ने डॉं ऐनीबिसेंट मानसिक निशक्त बच्चों के साथ दीपावली मनाई
संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हम सब प्रतिवर्ष पहले दीपावली दिव्यांग बच्चों के साथ ही मनाते है, ताकि बच्चों को खुशी मिले। साथ में बच्चों के द्दारा निर्मित दीपावली के सजावट का सामान भी खरीदा, जिससे उनको अर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके। सभी बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाई, अनार की रोशनी में बहुत उत्साह मिला। पटाके फोड़ कर सभी को सल्पाहार प्रदान किया। आयोजन में नीरजा फौजदार रामगोपाल चौबे, सुषमा गुप्ता, शारदा जैन, ममता कुशवाहा, पहुंचे विधालय में बच्चों के साथ विद्यालय की संचालिका श्री मति आरती दत्ता मैडम, विपाशा दास, सुनीता गौर, सुजाता नाथ, निशा वर्मा, अदिति भटनागर, जलज यादव एवं मुथुन नाथ भी उपस्थित रहे। सभी बच्चे बहुत उत्साहित हुए एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

