

नर्मदापुरम / नगरपालिका कार्यालय में पदस्थ नपा कर्मी छुट्टन बाई आज अपनी 32 वर्ष की सेवावधि के बाद सेवानिवृत्त हो गई । उनकी सेवानिवृत्त के समय उनके साथ कार्यरत कर्मचारियों के आंसू छलक उठे। यह दृश्य हर किसी को भावविभोर कर रहा था। छुट्टन बाई की सेवानिवृत्त पर नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में राजस्व शाखा से सुनील अवस्थी, मूर्ति सिंह ठाकुर, अनंत सिंह ठाकुर, एकाउंटेंट योगेश सोनी, स्थापना शाखा से स्मृति सोनी, राखी चौकसे सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यालय अधीक्षक मुनेंद्र पांडेय ने कहा कि आप ने जो 32 वर्ष तक सेवाएं दी हैं वह कबिले तारीफ हैं। आपकी विदाई के समय सार्थी कर्मचारियों का भाव इस बात का प्रमाण है। आप शासकीय दायित्व से सेवानिवृत्त होकर पूरी तरह से आपको पारिवारिक दायित्व निभाने की जिम्मेदारी मिल रही है। उन्होंने सेवानिवृत्त पर शुभकामनाएं दीं।

