

नर्मदापुरम / भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती की तैयारी के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार को कसेरा धर्मशाला मोरछली चौक पर किया गया।
बैठक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र पैगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अतुल सेठा एवं जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम कीर्ति वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती को इस वर्ष भव्यता के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
16 नवंबर को होंगे विविध आयोजन…..
नर्मदापुरम अध्यक्ष मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर को राजराजेश्वर श्री सहस्त्रबाहु महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 8:00 बजे आरती की जाएगी, वहीं शाम 4:00 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
महिला अध्यक्ष नंदनी करैया ने बताया कि जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, ड्राइंग,रंगोली सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम रात्रि के समय कसेरा धर्मशाला में आयोजित होगा।
ये रहे उपस्थित…..
बैठक में योगेश मोहन सेठा, किशोर करैया, नंदकिशोर कासकार, प्रवीण नायक, विवेक वर्मा, अनमोल करैया, विष्णु महलवार, नितिन करैया, अमित वर्मा, नितिन ताम्रकार, अनिरुद्ध करैया, देवांशु करैया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी
मनोज कुमार जराठे अध्यक्ष कसेरा ताम्रकार समाज द्वारा दी गईं ।

