
नर्मदापुरम / नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया एवं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कलेक्टर आशीष वशिष्ठ से भेंट कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण की मांग की। इसमें नजुल पट्टा नवीनकरण प्रक्रिया का सरलीकरण, सीवर लाइन रेस्टोरेंशन कार्य, गुणवत्ता पूर्वक करने स्वतः नामांतरण प्रकिया में सुधार, शहर में बाजार बैठकी व्यवस्था व्यवस्थित करने जिससे की यातायात प्रभावित न हो एवं विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग शामिल है।

