

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / इंसान का जीवन बहूमूल्य है। इसमे बचपन बहुत महत्वपूर्ण है। बचपन मे सीखी बाते सारी जिंदगी काम आती है। आप सभी पढ़ाई कर रहे है आप अपना लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करके अपना भविष्य बनाये। उक्त बात मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 02 नबंबर 2026 को न्यायिक दंडाधकारी प्रथम श्रेणी सुश्री सरोज डेहरिया ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी-जमानी में “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत आयोजित विधिक साक्षरता-जागरूकता शिविर मे कही। शिविर में न्यायाधीश सुश्री डेहरिया ने कहा कि जो भी व्यक्ति बच्चों से बाल श्रम कराता है, वह अपराध का भागी होता है। इसी तरह बाल विवाह करना भी अपराध होता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को गुड़ टच बेड टच की जानकारी होना अनिवार्य है। आपके साथ यदि ऐसा होता है तो उसकी जानकारी अपने शिक्षकों और अभिभावकों को आवश्यक रूप से दे। कानून बच्चो को संरक्षण प्रदान करता है, कानून सभी के लिए बराबर है। उसमे बच्चों को भी अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए किसी भी परेशानी के लिए आप नं. 15100, एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नं. 1098 पर काल करके जानकारी दे सकते है । उन्होंने बताया कि बचपन मे सीखी गयी सभी बाते सारी जिंदगी याद रहती है। इसलिए आपको सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए कानून की जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आपको हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी होना चाहिए क्योकि सुरक्षित बचपन ही आपका सुरक्षित भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थीयों को कैरियर मार्गदर्शन की टिप्स देते हुए बताया कि आप अपना लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई करे जो आपका भविष्य बनायेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आप मोबाइल का उपयोग कम से कम करे आज मोबाइल से ठगी किये जाने और फ्राड किये जाने की ज्यादा वारदाते हो रही है इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के काल पर कोई जबाब नही दे। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य अशोक साहू, शिक्षकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

