

नर्मदापुरम / नवंबर माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला सहित कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

