
नर्मदापुरम / स्थानीय समेरिटन्स स्कूल में जूनियर विंग की एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स को प्रमाणपत्र वितरित किए गए, साथ ही सेकेंड ईयर एनसीसी केडिट्स को विभिन्न रैंक से नवाजा गया। इसके साथ ही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय शिविर में स्कूल का नाम रोशन करने वाले जूनियर डिविजन कैडेट्स को भी विशेष रूप से मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संस्था निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, स्नेहा उपाध्याय, राजेंद्र रघुवंशी उपस्थित थे। 5 मध्यप्रदेश बटालियन से ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार जादव गनेश, सीनियर जीसीआई करुणा मैडम की उपस्थिति में कैडेट्स के कंधों पर रैंक लगाई गई। राष्ट्रीय अखंडता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाले इस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

