



नर्मदापुरम / सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया गया। रैली सेठानी घाट से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहां स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी पाठक जितेन्द्र पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बड़ोंने, तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, समाजसेवी, विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

