
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में मध्य प्रदेश शासन की उपसचिव श्रीमती मंजूषा राय द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे और संतुष्टि पूर्ण जवाब भी मिले । उन्होंने पूछा कि यह स्कूल कितने वर्ष पुराना है। इसको प्राचार्य बीपी पठारिया द्वारा बताया गया कि 1960 का हाई स्कूल है । इसके साथ ही अनेक प्रकार की जानकारियां ली गई और उपसचिव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्कूल और विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली और क्या कमियां है इसको भी देखा गया। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए।

