
नर्मदापुरम / इन दिनों कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम में धान की आवक बढ़ गई है। यहां रोजाना 5 हजार क्विंटल के आसपास धान किसान ला रहे हैं। बेहतर मूल्य पर व्यापारीयों को बेच रहे हैं। तत्संबंध में कृषि उपज मंडी के सचिव हल्के वीर ऊईके ने बताया कि इटारसी मंडी के रेट पर यहां पर व्यापारी धान की खरीदी कर रहे हैं। धान की क्वालिटी भी अच्छी है। किसानों को धान का अच्छा रेट मिलने से यहां पर मंडी में धान की आवक बढ़ी है। अभी 5 हजार क्विंटल के आसपास रोजाना यहां धान की खरीदी हो रही है। सचिव श्री ऊईके ने बताया कि वे रोजाना मंडी का निरीक्षण के यहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानियों का समाधान भी कर रहे। साथ ही किसानों से अपील भी कर रहे हैं कि वे मौसम को देखते हुए धान को सुरक्षित रखने तिरपाल या पन्नियों से ढक कर रखे ताकि नुकसान ना हो। इस दौरान मौके पर मंडी सचिव हल्के वीर ऊईके, विक्रम राजपूत, अजय खन्ना, प्रमोद राठौर, हरिसिंग मीना, प्रेम मखीजा, अमर सिंह राजपूत, अरुण वर्मा एवं नीलामी प्रभारी मौजूद रहे ।

