
नर्मदापुरम / प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो रहा है। आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान कार्यालय अधीक्षक मुनेंद्र पांडेय, स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अनुराग तिवारी, उपयंत्री मुकेश जैन, दीक्षा तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यालय अधीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में जनसुनवाई की जा रही है। गुरूवार को आई समस्या में वार्ड क्रमांक 31 की एक महिला भगवती ने बताया कि उसके घर के सामने एक व्यक्ति ने टप रख लिया है जिससे उसे सफाई करने में दिक्कत हो रही है। नपाध्यक्ष ने तत्काल अतिक्रमण दल प्रभारी शेख अकबर को निर्देशित कर महिला की समस्या का समाधान कराया।
वार्ड क्रमांक 32 के नागरिक ने परिक्रमा जाने के लिए प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन दिया गया। आईटीआई स्थित भारत माता मंदिर गार्डन के पास पानी का ओवर फ्लो हो रहा है जिससे पार्क में जोड़ने हेतु आवेदन दिया गया। वहीं अमर पटेल ने अपनी पुत्री का विवाह संपन्न होने के बाद राशन कार्ड से नाम समर्पित कराने हेतु आवेदन दिया। उसकी तत्काल समस्या का समाधान किया गया।
जनसुनवाई में आई समस्याओं का समाधान करें….
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करें। आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। अधिक से अधिक समस्या सुने और उनका समाधान करें।

