
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए बियालीस हितग्राही मूलक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में गुरुवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमति मनोरमा सोनी एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा इक्तालीस प्रधानमंत्री आवास एक खेत तालाब निर्माण का कार्य कराया गया था।जिन कार्यों का सत्यापन गुरुवार को पूर्ण कर लिया गया इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि आठ लाख सतित्तर हजार आठ सौ छिहेतर रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान सैंतीस कार्य पूर्ण हुए हैं एवं पांच कार्य प्रगतिरत है।जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती अमीता ठाकुर सहायक प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को सहायक अध्यापक हितेश पटेल लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती राधा बाई बेलवंशी, प्रभारी सचिव मनीष शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक अनिल जायसवाल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

