

नर्मदापुरम / शासकीय हाई स्कूल साकेत की प्रतिभावान छात्रा कुमारी उन्नति चौरे का चयन 70वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 कबड्डी (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्नति चौरे के पिता श्री मनोहर चौरे हैं। जिला एवं संभाग स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने के बाद उन्नति ने राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की है, जिससे पूरे क्षेत्र और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
यह गरिमामयी खेल प्रतियोगिता 1 नवंबर से 5 नवंबर तक शाजापुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश भर की चुनिंदा टीमें हिस्सा लेंगी। छात्रा की इस बड़ी सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षक श्री संजय दमाडे का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्नति को तराशने में कड़ी मेहनत की। इसके साथ ही खेल संयोजक श्री चन्द्र मोहन गौर के कुशल मार्गदर्शन और प्रबंधन के चलते उन्नति को अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच मिला।
छात्रा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शासकीय हाई स्कूल साकेत के विद्यालय प्रचार श्रीमती सीमा राय, सुरेश कुमार पटेल, जितेंद्र शर्मा श्रीमती रेखा बढ़ोतरी, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती ज्योति यादव, राम विलास कामले, श्रीमती आभा चौरे एवं समस्त शाला परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गई है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा राय ने उन्नति के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह उन्नति की कड़ी मेहनत, खेल के प्रति अटूट लगन और हमारे खेल शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि वह शाजापुर में होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर शाला और नर्मदापुरम जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगी।”

