
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / नगर मे मोटर कार चलाना सिखाने वाले बिना शासकीय अनुमति के पिछले वर्षो से कार चलाना सिखा रहे है। इसके लिए इन कार चलाना सिखाने वालो के द्वारा स्थानीय थाना और एस डी एम कार्यालय से किसी प्रकार कि कोई अनुमति या किसी प्रकार से इसे संचालित किये जाने की कोई सूचना नही दी गयी है। इतना ही नही आर टी ओ विभाग से भी इनके द्वारा कार चलाना सिखाने की अनुमति नही ली गयी है। एक कार चलाना सिखाने वाले ने बताया कि हमारे पास इटारसी की अनुमति है। जब इटारसी की अनुमति है तो सिवनी मालवा मे कैसे कार चलाना सिखा सकते है। जबकि दूसरे ने बताया कि धंधा नही होने से मेरे द्वारा दो दिन से कार चलाना सिखाना बंद कर दिया गया है। यह दोनो कार ड्रायविंग सिखाने वाले बिना अनुमति के ही यहां कार चलाना सिखा रहे है। इस संबंध मे जब थाना प्रभारी नवीन पांडे से अनुमति संबंधी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां से कोई अनुमति नही दी गयी है। एस डी एम कार्यालय से ली होगी। जब उन्होंने एस डी एम कार्यालय से जानकारी ली तो कहा गया कि यहां से भी कार चलाना सिखाने वालो ने कोई अनुमति नही ली है। यह दोनो ही बिना शासकीय अनुमति के ही यहां कार चलाना सिखा रहे है। जो गैर कानूनी है। जिन पर प्रशासन को कार्यवाही कर बंद कराकर नियमानुसार वेधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

