
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / नगर में स्थानीय निवासियों को लगातार सड़क पर बार बार लगने वाले जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ा नगर मे यह जाम एक तरफ बनने वाली सड़क और एक तरफ की सड़क से यातायात चालू रहने से हुई। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सड़क निर्माण और दूसरी तरफ सड़क पर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारों में खड़ी गाड़ियां परेशानियों का सबब बन गयी है। नगरपालिका और यातायात पुलिस विभाग ने स्थाई रूप से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिससे नागरिकों और क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। वही प्रतिदिन चार से पांच बार घंटो लंबा जाम लगता रहता है। इस जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रही। नागरिकों और राहगीरों कि समझ बूझ से एम्बुलेंस को बमुश्किल निकाला गया। लेकिन मौके पर एक भी प्रशासन का व्यक्ति नज़र नहीं आया और ना ही प्रशासन की और से जाम हटाने और ना ही स्थाई गाड़ियों को हटाया गया। जिससे लगातार जाम कि स्थिति बन रही है। सिवनी मालवा में प्रशासन की और से बैठक आयोजित कि गई और सभी बैठकों में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लंबी-लंबी चर्चा तों हुई लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ और बानापुरा गुरुवार हाट बाजार होने के कारण सुबह से ही बाजारों में भारी संख्या में आम नागरिकों और राहगीरों, क्षेत्रवासीयो, नगरवासियों का आना जाना लगा रहा। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करवा चौथ का बाजार करने के लिए महिलाएं बडी संख्या में बाजार मे आई। उन्हें भी वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही एक तरफ चालू रहने वाली यातायात वाली सड़क के किनारे बेंको और प्रतिष्ठानो के सामने खड़े डो पहिया और चार पहिया वाहन चालको एवं बैंक अधिकारियों और दुकानदारों को सड़क किनारे वाहन ना खड़े करने की सख्त हिदायत दी जाए और ना मानने पर चालानी कार्यवाही की जाए। नागरिकों की मांग है कि मुख्य सड़क से अतिक्रमण और स्थाई खड़े वाहनों को हटाया जाऐ ताकि आने जाने वाले नागरिक को यातायात का सामना ना करना पड़े और असुरक्षित महसूस ना करें। यातायात पुलिस विभाग और नगरपालिका को स्थाई रूप से खड़े वाहनों को शीघ्र हटाना चाहिए एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की मांग की है।

