
नर्मदापुरम / 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान बताया गया कि 1 नवम्बर को पुलिस परेड ग्राउंड नर्मदापुरम में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वार राष्ट्रीय गान एवं मध्य प्रदेश गान का गायन भी किया जाएगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। कलेक्टर सिटी वशिष्ठ ने निर्देशित किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को उचित पुरस्कार भी वितरित किए जाएं। कलेक्टर ने सर्वसंबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम आयोजन के लिए सौंपे गये दायित्वों का पालन करना सुनिश्चित करें।

