
नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बान्द्राभान मेला 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक तवा और नर्मदा नदी के संगम स्थल बान्द्राभान पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम ने संबंधित सभी अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

