नर्मदापुरम / भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए जिले में खंड स्तर पर मूल्यांकन/परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक लगेंगे, जहां एलिम्को जबलपुर द्वारा हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जाएगा।
शिविरों को आयोजन 2 नवंबर को जनपद पंचायत पिपरिया, 3 नवंबर को जनपद पंचायत सोहागपुर, 4 नवंबर को जनपद पंचायत सिवनी मालवा, 5 नवंबर को नगरपालिका इटारसी एवं 6 नवंबर को जनपद पंचायत नर्मदापुरम में किया जाएगा। शिविर का प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
उप संचालक सामाजिक न्याय सीमा बड़ोले ने बताया कि हितग्राही आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, UDID कार्ड, BPL राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित हों। शिविर स्थल पर UDID कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की गई है।

