
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए राजस्व, खाद्य सुरक्षा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिवनी मालवा के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सैंपलिंग की गई।
जय स्तंभ चौक स्थित ब्रजवासी डेयरी पर एसडीएम विजय राय, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उईके ने पहुंचकर सघन जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मावा और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से मिलावट या अवैध भंडारण में लिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

