
नर्मदापुरम / बनखेड़ी थाना अंतर्गत पुलिस ने महुआखेड़ा के समीप से रायसेन जिले निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 50 हजार रूपए का गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महुआ खेड़ा वन विभाग हट के सामने से भगवान दास पटवा और राजेश नोरिया दोनों रायसेन जिले निवासी को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.27 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 50 हजार रूपए के करीबन बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सनस, एसआई मनमोहन, आरक्षक अभिषेक, नीलेश सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

