
नर्मदापुरम / सोमवार को आम आदमी पार्टी ने जयस्तंभ चौक पर इटारसी में पुराने बस स्टैंड को पुनः वापस लाने के लिए या 5 मिनट स्टॉप के लिए धरना प्रदर्शन किया है। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधियों का विरोध किया है, जिसमें विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष जिन्होंने शहर के बस स्टैंड को शहर से बहुत दूर कर दिया गया है। चाहे तो वह पुराने बस स्टैंड को भी चालू रख सकते हैं और नया बस स्टैंड भी सकते हैं। आम आदमी पार्टी हो गए पदाधिकारी ने कहा कि हमें पुरानी इटारसी के बस स्टैंड से कोई बुराई नहीं है वहां भी बस स्टैंड हो और यहां भी 5 मिनट का बस स्टॉप एवं बस स्टैंड चालू रहे। जो कि रेलवे स्टेशन के करीब है, इसमें बुजुर्ग, व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और छात्र-छात्राएं सभी के लिए राहत रहती है। पूर्व के बस स्टैंड से जो कि ग्रामीण क्षेत्र से भी आते हैं, जनता उन्हें भी बहुत राहत रहती है बस स्टैंड से। मगर इसे बंद किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का एवं प्रशासन का विरोध किया । अगर आपको पार्किंग सुविधा करना भी है तो आप बीओटी कंपलेक्स बाजू में खराब पड़ा हुआ है, जगह वहां बहुत है। वहां आप पार्किंग सुविधा करवा दे, शहर की प्रशासन से एवं जनप्रतिनिधि विधायक से निवेदन किया कि रेल्वे स्टेशन के सामने बस स्टैंड पुनः वापस 5 मिनट वाली व्यवस्था चालू करें और नया बस स्टैंड को भी चालू रहने दे। धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष दीनू यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव योगेश साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव एसी विंग सुरेंद्र लुटारे, जिला महिला विंग अध्यक्ष वर्षा कालोते, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश गुप्ता, महिला विंग जिला संगठन मंत्री सुनीता यदुंवंशी, कुलभूषण पाराशर, कार्यालय मंत्री मोर सिंह राजपूत, जिला संयुक्त सचिव धनीराम गौर, विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश चंद्र प्रजापति, जिला मीडिया सेल प्रभारी राहुल मैना, हेमा कलसिया, अरुण सराठे, मनोज शर्मा, राजू पटेल, पूनम यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

