

नर्मदापुरम / ब्राह्मण महिला संगठन सिवनी मालवा ने शरद पूर्णिमा पर स्थानीय व्यास परिसर में धूमधाम से शरदोत्सव मनाया। जिसका शुभारंभ समाज की वयोवृद्ध जानकी व्यास ने भगवान श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात भगवान को झूला झुलाया। इस दौरान डांडिया रास भी किया गया। ब्राह्मण समाज महिला संगठन की अध्यक्षा ज्योति व्यास ने बताया कि विगत 21 वर्षों से विप्र महिलाओं द्वारा सामाजिक कार्यों के साथ साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी किए जाते रहें हैं। इसी क्रम में रविवार को शरद पूर्णिमा पर भी भगवान की उपासना के साथ साथ 16 कलाओं से युक्त चन्द्रमा की किरणों में हिंदुओं के आराध्य श्री राधाकृष्ण के समक्ष मनमोहक गीतों पर माता, बहनों ने दीप नृत्य, मटकी नृत्य, सामूहिक डांडिया रास किया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चे राधा- कृष्ण का स्वरूप बनकर आए। ब्राह्मण महिला संगठन की कोषाध्यक्ष सोनू पाठक ने बताया कि रिया पुरोहित को श्रेष्ठ गरबा, भेषभूषा, सुहानी वैष्णव और पूजा अग्रवाल को मटकी फोड़ का पुरुष्कार दिया गया। कार्यक्रम में बानापुरा, सिवनी मालवा की ब्राह्मण समाज की महिलाओं सहित अन्य बहनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

