
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत ग्राम बुधवाडा में पंचायत भवन में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री करने पहुंचे पटवारी नितिन शर्मा के साथ बुधवाड़ा निवासी लिखीचंद यादव के द्वारा शराब के नशे में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकीं दी गई। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने पटवारी कालोनी निवासी पटवारी नितिन शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी लिखीचंद यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

