
नर्मदापुरम / शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सर्व हिंदू समाज, नर्मदापुरम द्वारा श्री राम रोटी प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्तिभाव एवं सेवा भावना के साथ तिलक भवन के सामने, सेठानी घाट में सायं 5:30 बजे संपन्न हुआ। सर्व हिंदू समाज द्वारा प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर नियमित रूप से श्री राम रोटी प्रसादी वितरण का सेवा कार्य किया जाता है। इस सेवा पहल का उद्देश्य सनातन संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति…..
इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में भूपेश थापक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, पंकज शुक्ला एवं मनीष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित अन्य समाजसेवियों ने सहभागिता कर सेवा कार्य को सफल बनाया।
प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता……
इस अवसर पर नितिन मेषकर जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, सुरेंद्र साहू नगर सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद, किशोर गौर नगर मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, प्रखर राज शर्मा, राहुल बड़कुर नगर संयोजक बजरंग दल, महेंद्र मेषकर, राम जीवन बकोरिया सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। सर्व हिंदू समाज द्वारा प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर किए जा रहे इस नियमित सेवा कार्य को सनातन संस्कृति के मूल्यों और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बताया गया। सर्व हिंदू समाज, नर्मदापुरम ने इस सेवा परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

