
नर्मदापुरम / सोहागपुर / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी अरविंद शाह के कुशल नेतृत्व में सोहागपुर थाना टी आई गिरीश त्रिपाठी ओर उनकी टीम ने मूंग चोरी एवं दो बोलेरो जीप के चोरी मामले में आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना सोहागपुर के अपराध क्र. 427/26 धारा 303 (2) मे चोरी गई बोलेरो जीप, अपराध क्रमांक 519/2026 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गई बोलेरो जीप एवं अपराध क्रमांक 641/2026 धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस मे मुंग को चुराने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की गई। मामले में दिनांक 06/07/2026 को फरियादी इकलेश पुर्विया निवासी गुरारी व्दारा उसकी बोलेरो जीप अज्ञात आरोपी व्दारा चोरी करने की रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 427/2026 धारा 303(2) बीएनएस 02- दिनांक 23/08/2026 को फरियादी शेरसिंह इवने निवासी सेमरी व्दारा उनकी बोलेरो जीप किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी करने की रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 519/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस, 03- दिनांक 09/10/2026 को फरियादी नितिन पुर्विया व्दारा उसकी मील से अज्ञात आरोपी व्दारा मुंग चोरी करने की रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 641/ 2026 धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के अज्ञात आरोपियो की लगातार तलाश की जा रही थी। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की पहचान प्रेमनारायण कहार उर्फ कंटर पिता हरिशंकर कहार निवासी राजेन्द्र वार्ड सांडिया रोड पिपरिया, संगीत ठाकुर उर्फ काला पिता बबलु ठाकुर निवासी पिपरिया, रमेश ठाकुर उर्फ पिल्ली पिता सुखलाल ठाकुर निवासी पिपरिया, अंकित पिता कमलेश बाथरे निवासी हथवास पिपरिया, अशोक कीर उर्फ पिट्टा पिता चंदन कीर निवासी जलधारा कालोनी पिपरिया, जित्तु वंशकार निवासी पिपरिया के रुप मे होने पर 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, आटो एवं चोरी गई दोनो बोलेरो जीप कुल मशरुका करीब 7,50,000/- रुपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपियों के वारदात का तरीका……
आरोपी गांव गांव घुम फिरकर आटो से कबाड़ा खरीदने का काम करते है व रैकी कर रात मे चोरी करने की वारदात को अंजाम देते है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राहुल पटेल, उनि विवेक यादव, उनि दिनेश पाल, सउनि हरपालसिंह चौहान, प्रआर. साजिद अली, आरक्षक अँकुश कौरव, आरक्षक राममोहन रजक, आरक्षक राहुल पदाम, आरक्षक निलेश रघुवंशी, आरक्षक अजय चौधरी, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक विवेक सोनपुरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

