
नर्मदापुरम / इटारसी में माहेश्वरी समाज द्वारा दी पार्क रिसोर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा, संगठन मंत्री विजय राठी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अनीता जावंधिया, प्रदेश माहेश्वरी सभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, कार्यसमिति सदस्य अतुल माहेश्वरी, पूर्वी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष राजश्री राठी, प्रदेश सभा के मानद मंत्री दीपक चांडक, पूर्वी क्षेत्रीय प्रादेशिक माहेश्वरी सभा म.प्र. के अध्यक्ष त्रिलोक जाजू, मानद मंत्री श्याम सुंदर माहेश्वरी, नर्मदापुरम जिला सभा अध्यक्ष जगमोहन बाहेती, जिला महिला संगठन अध्यक्ष रुचि बाहेती सहित पदाधिकारियों को समाज के अध्यक्ष मांगीलाल मालपानी, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा राठी, मेघराज राठी, ओ पी गांधी, प्रकाश चांडक, रितेश माहेश्वरी, रितु राठी सहित पूरी टीम द्वारा साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा स्वागत नृत्य एवं मारवाड़ी भाषा पर आधारित प्रेरणास्पद नाटिका “म्हारी भाषा सो मान” प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर इटारसी समाज द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।सभापति एवं संगठन मंत्री का उद्बोधन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन के साथ हुआ। एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए मंच का संचालन डॉ. सोनाली राठी एवं शुभ्रा चांडक द्वारा किया गया, आभार अखिल भारतीय महासभा सदस्य मेघराज राठी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बानापुरा, बनखेड़ी, शोभापुर, पिपरिया, बाबई, हरदा सहित सभी इकाइयों से माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

