
नर्मदापुरम / जिले के ग्राम बुधवाड़ा में वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्यों एवं सीनियर सिटीजन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने उपस्थित होकर मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित शहर के 13 प्रसिद्ध चिकित्सक उपस्थित रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आकलन किया और आवश्यकतानुसार उचित परामर्श दिया।

