
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस में प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता के रूप में संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों को ध्यान में रखते हुए जीवन सिंह रघुवंशी, अधिवक्ता को मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस में प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता के पद पर मध्यप्रदेश राज्य के लिए नियुक्त किया गया है। श्री रघुवंशी संगठन से जुड़े शासकीय कर्मचारियों, श्रमिकों एवं संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में विधिक परामर्श प्रदान करेंगे तथा नियमानुसार संगठन को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन देंगे। यह नियुक्ति संगठन के संविधान एवं नियमावली में निहित अधिकारों तथा सक्षम पदाधिकारी की स्वीकृति के अधीन होगी। यह नियुक्ति किसी शासकीय पद अथवा सरकारी प्राधिकरण की नियुक्ति नहीं मानी जाएगी।

