
नर्मदापुरम / इटारसी / रविवार सायं करीब 7 बजे साई फॉर्च्यून सिटी से सूचना मिली कि कॉलोनी के फेस 7 जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। वहा रह रहे मजदूर परिवार को एक सांप दिखाई दिया है। जिसे वह मारने के प्रयास में थे, वहा कुछ युवाओ ने उन्हे रोका और हमे उसकी जानकारी दी। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र दीपक पवार, मोहित मेहरा, गोलू यादव, शिवांगी चौधरी, देबू चौरे ने तत्काल मौके पर पहुंच कर कॉलोनी कि बाउंड्री की दरार मे बैठे हुए उस एशिया महादीप के 4 प्रमुख जहरीली प्रजाति मे से एक (Russell’s viper/highly venomous hemotoxic) रसेल वाइपर (डाबोइया) प्रजाति के सांप करीब 3 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए। वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव 📲 9407186051…..

