
नर्मदापुरम / सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सारंगपुर निवासी गोपाल वाडिवा के घर पर नियमानुसार तलाशी करते हुए वन्यजीव के सींग के टुकड़े बरामद कर जप्त किए गए। उक्त मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 एवं संबंधित वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में संबंधित आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण की जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी गोपाल एवं उसकी पत्नी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पर्यटन जोन में गाइड के रूप में कार्यरत हैं। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा संबंधित गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। साथ ही, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

