





नर्मदापुरम / प्रो. श्रीकृष्ण सरल के पुण्य स्मरण में चार दशक से रचनात्मक कार्य करने वालों को खोज कर उनका सम्मान करना सेवा का कार्य है। यादगार संस्था यादगार निरंतर ऐसे कार्य करते आ रही है। ऐसे लोगों का सम्मान करना अच्छा कार्य है ऐसे आयोजन लगातार करना कठिन भी है। यह बात पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था यादगार संस्था के 4़2 वर्ष के आयोजन में अध्यक्षता करते हुए कही।
केसरिया गार्डन के सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला न्यायाधीश गिरीश दीक्षित ने कहा कि सृजनात्मक कार्य करने वालों के सम्मान से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं. भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि लंबे समय से यादगार संस्था समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं का चयन कर उनको सम्मानित करने का भला कार्य वर्षों से कर रही है। यह अनुकरणीय पहल है। विशेष अतिथि फूलचंद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था की सराहना की। संस्था के संरक्षक डॉ संतोष व्यास ने स्वागत भाषण दिया।
चार विभूतियों को किया सम्मानित…..
यादगार संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में श्रीराम मीना, संगीत के क्षेत्र में किशोर सीरिया, समाजसेवा के क्षेत्र में श्रीमती निर्मला माथनकर व श्रीमती सरजू बाई धानक को सम्मानित किया गया।
सम्मानित श्री मीना ने कहा कि मेरे कार्य को सम्मान दिया गया मैं अभिभूत हूं। मैं संस्था के प्रति आभारी हूं। श्री सीरिया ने कहा कि मुझे यहां आकर तथा संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य देखकर बहुत अच्छा लगा।
कार्यक्रम में मुख्य संयोजक खेमचंद यादवेश के साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश उपाध्याय, डॉ. के जी मिश्र, शास्त्री नित्यगोपाल कटारे, तेजेस्वर मिश्र, डॉ. हंसा व्यास, गोपीकांत घोष, डॉॅॅॅ. नमन तिवारी, ओपी शर्मा, डॉ. हरिओम दीक्षित, श्रीराम परसाई, ललित मोहन यादव, आर के हास, संयोजक तुकाराम खेमचंद यादवेश, सहसंयोजक संतोष यादव अध्यक्ष मोहन यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, सचिव मुकेश यादव, सहसचिव लखन पारूलकर, रामप्रसाद यादव, रामकिशोर नाविक, कपिल यादव, राजू मालवीया, राहुल यादव, तुलसीराम मसानिया, ललित मोहन यादव, आनंद नामदेव, क्षणिकाकार बाबूलाल कदम, महेश मूलचंदानी, सुभाष यादव, रामसेवक शर्मा, नरेंद्र पटेेल, आरती शर्मा, रजनी शंकर यादव, खुशबू बूलचंदानी, शीतल, सुनील यादव, उषा यादव, चेलसी शुभम, सरस्वती यादव, राजलक्ष्मी, तुकाराम यादव, सारिका यादव, निहारिका यादव, क्षेत्र के साहित्यकार कलाकार पत्रकार यादव समाज के अनेक नागरिक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संचालन बलराम शर्मा व आभार प्रदर्शन खेमचंद यादवेश ने किया।

