नर्मदापुरम / तीर्थ क्षेत्र आवलीघाट के ग्राम बुंडाराकला स्थित श्री रावतपुरा सरकार सेवा आश्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माँ नर्मदा परिक्रमावासी प्रहलाद सिंह पटेल का आगमन हुआ। श्री पटेल ने आश्रम के मुख्य प्रबंधक नेहरू युवा केन्द्र संगठन भारत सरकार के रिटायर्ड समन्वयक सुधाकर हरिशंकर, श्री गौर से पारिवारिक आत्मीय सौजन्य भेंट कर आश्रम द्वारा संचालित पूरे वर्ष अनेकों आध्यात्मिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा कर इसे समाज एवं क्षेत्र के लिए विराट प्रेरणा बताया। श्री पटेल ने मुख्य रूप से नीरज, महाराज जी की प्रेरणा से संचालित माँ रेवा रोटी योजना को समूचे परिक्रमा मार्ग की अनुपम सेवा बताया एवं इससे जुड़ने के लिए सभी से आग्रह किया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में सुशोभित वृहद पौधारोपण के दर्शन किए। इस अवसर पर अनेकों ग्रामों के सरपंच, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आश्रम सेवक युवा माँ नर्मदा परिक्रमावासी धीरज सुधाकर गौर ने पथिक प्रहलाद सिंह पटेल का अभिनंदन आभार प्रकट किया।

