
नर्मदापुरम / रविवार को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में पाञ्चजन्य द्वारा आयोजित ‘सुशासन संवाद 3.0’ कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी नर्मदापुरम जिला संयोजिका के रूप में अनुषा शर्मा को सहभागिता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस वैचारिक मंच पर मुख्य विषय हिंदुत्व रहा, जिसके अंतर्गत सनातन संस्कृति, अर्बन नक्सलवाद (Urban Naxals) के षड्यंत्र और राष्ट्र निर्माण में हिंदुत्व की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण उप-विषयों पर अत्यंत ओजस्वी और विचारोत्तेजक सत्र संपन्न हुए।
संदेश का सार, हिंदुत्व एवं सनातन की रक्षा —–
सनातन संस्कृति ही भारत की मूल आत्मा है। हिंदुत्व का संरक्षण और संवर्धन ही हमारे राष्ट्र की अखंडता की नींव है।
अर्बन नक्सलवाद के खिलाफ सतर्कता…..
वैचारिक रूप से राष्ट्र विरोधी ताकतों और अर्बन नक्सल नेटवर्क के दुष्प्रचार को निष्फल करने के लिए समाज का जागरूक होना अति आवश्यक है। उक्त जानकारी अनुरुद्ध चंसौरिया जिला प्रचार प्रसार विभाग
विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

