
नर्मदापुरम / पिपरिया / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी आशीष पवार के कुशल नेतृत्व में स्टेशन रोड थाना प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ओर उनकी टीम ने सरकारी गोदाम से दो लाख रूपए से ज्यादा की खाद की बोरी चोरी मामले में चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पचमढ़ी रोड स्थित एक सरकारी खाद गोदाम से चोरों ने 142 बोरी खाद चोरी कर ले गए जो कि कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक की है। पुलिस ने बताया कि गोदाम से खाद चोरी होने की शिकायत गोदाम प्रभारी डीसी ठाकुर ने दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही दो अन्य आरोपी फरार है। आरोपियों की निशानदेही पर बीजनवाड़ा के पास से खाद से भरा ऑटो भी जब्त किया है। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पचमढ़ी रोड ढाबा के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा गया उनसे पूछताछ की गई, इस दौरान उन्होंने खाद चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी रवि मेहरा, संजू मेहरा, विनोद कातिया और तीरथ मेहरा को गिरफ्तार किया है। सभी पिपरिया के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर ऑटो जब्त कर 15 बोरी खाद बरामद की गई। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

