
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत जयस्तंभ चौक के समीप दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट होने पर पुलिस ने दोनो पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्वालटोली सिंधी कालोनी निवासी शुभम पिता राजेश खत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके एवं उसके भाई ओर पिता के साथ महावीर जैन ओर राजेंद्र जैन ने गाली गलौज कर मारपीट की जिस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वही दूसरे पक्ष महावीर जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ शुभम खत्री, आकाश खत्री, एवं राजेश खत्री ने गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

