
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में रविवार को यदुवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
मध्य प्रदेश यदुवंशी समाज परिषद एवं युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल मांगलिक भवन में सुबह 9 बजे से समारोह आयोजित किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य और समाजसेवी नरहरि पटेल ने बताया कि 2025-26 में 10वीं और 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले करीब 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले, खेल में समाज का नाम रोशन करने वाले युवाओं और प्रेरणादायक समाजसेवियों का भी सम्मान हुआ।
समारोह में समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन सपरिवार पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

