

नर्मदापुरम / मथुरा / समाजसेवा, कला, साहित्य, संस्कृति को सर्मपित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम व्दारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा मे अखिल भारतीय काव्योत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन होटल महावीर इन में दो सत्रो मे शिरीष अग्रवाल, रक्षा पुरोहित, रामनाथ यदुवंशी के कुशल संचालन मे सम्पन्न।
पूर्व सांसद, वरिष्ठ कवि प्रो. ओमपाल सिंह निडर के सरंक्षण, वरिष्ठ गीतकार भूदत्त शर्मा हरिद्वार के मुख्यातिथ्य, साहित्यकार अनुराधा पाण्डेय दिल्ली की अध्यक्षता एवं सुनील केहरी भोपाल के विशिष्ट आतिथ्य में अनूठा आयोजन अखिल भारतीय काव्य महोत्सव, सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
देश के सुप्रसिद्ध 40 से अधिक रचनाकारो अपनी ओजस्वी वाणी,हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं से साहित्य की अद्भुत छटा बिखेरी।
काव्य पाठ उपरांत सभी कवयित्रियों को अतिथियों की उपस्थिति में समिति ने स्मृति चिन्ह एवं साहित्य गौरव सम्मान से अंलकृत किया गया।

