
नर्मदापुरम / नर्मदांचल की प्रसि़द्ध साहित्यिक सांस्कृतिक यादगार संस्था के द्वारा बीते 41 वर्षों की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल पुण्य स्मरण में आयोजित होने वाला कार्यक्रम यादगार कार्यक्रम 25 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे से एसपीएम गेट नम्बर 1 के सामने केसरिया गार्डन के सभागार में आयोजित होगा।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश गिरीश दीक्षित रहेंगे, अध्यक्षता पूर्व विधायक पं. गिरिजा शंकर शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इटारसी के समाजसेवी फूलचंद यादव रहेंगी। संस्था के संयोजक खेमचंद यादवेश ने बताया कि सन् 1984 से प्रारंभ होकर 42 वे वर्ष में प्रवेश होने जा रहे आयोजन में बढ़े, बुजुर्गाें, पुरखों के आशीर्वाद से यह आयोजन की श्रृंखला निरंतर जारी है। जिसमें साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक, खिलाड़ी संगीतकार अनेक महापुरुष विभूती इसकी शक्ति बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार साहित्य के क्षेत्र में श्रीराम मीना, गायन के क्षेत्र में किशोर सीरिया, समाजसेवा के क्षेत्र में श्रीमती निर्मला माथनकर और श्रीमती सरजू बाई धानक को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के मुख्य सूत्रधार व प्रधान संयोजक खेमचंद यादवेश, संयोजक तुकाराम यादवेश, सहसंयोजक संतोष यादव, अध्यक्ष मोहन यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, नरेंद्र पटेल, ललित मोहन यादव, संतोष महाते, सचिव मुकेश यादव, सहसचिव लखन पारूलकर, पूर्व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य संरक्षकों ने उक्त समारोह में अपनी गरिमामय उपस्थिति देने का आव्हान किया है।

