नर्मदापुरम / सोमवार को लोकल बस संचालकों ने हड़ताल रही, बस स्टैंड को पुरानी इटारसी नये बस स्टैंड पर ले जाने का विरोध बस संचालकों द्वारा किया जा रहा है। सोमवार को बस नहीं चलने से यात्री भारी परेशानी उठा रहे हैं। ऑटो में चार गुना किराया देने को यात्री मजबूर हैं। यात्रियों की समस्या को देखते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद कापसे से मोबाइल पर लंबी चर्चा करते हुये उस समस्या का समाधान करने की बात कही है। श्री पांडेय ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर आशीष विशिष्ट से इस संबंध में मुलाकात कर समस्या का समाधान करने का अनुरोध करेगा। क्योंकि कल से स्कूल खुलेगे बसों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे इटारसी और नर्मदापुरम स्थित स्कूल कॉलेज जाते हैं। अगर ऐसे में बसे बंद होगी तो बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी लिये जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाये। श्री पांडेय से चर्चा करते हुये जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि आज शाम पांच बजे इटारसी पहुंचकर बस संचालकों से चर्चा की जायेगी। और बस की हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया जायेगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

