
नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 16 की गिन्नी कंपाउंड कॉलोनी में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 56 में ‘पोषण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों के लिए पोषण संबंधी गतिविधियां हुईं। समाजसेवी डॉ. मयंक तोमर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए कॉलोनी के निवासियों को ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर सुपरवाइजर कविता सैनी, कार्यकर्ता संगीता गोहला, संजू गोहला और लाभार्थी मौजूद थे।

