
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार सीईओ श्री जैन द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया जिला नर्मदापुरम आकिप खान को सौंपा है। साथ ही रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्य कार्यो एवं व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

