
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / शहर में सट्टा लिखते पाए जाने पर 3 व्यक्तियों को पकड़ कर उन पर वैधानिक कार्रवाई की। मामले में थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ, सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उसमें संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने पर सिवनी मालवा पुलिस ने कार्यवाही करते 3 सटोरियों को सट्टा खिलाते पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन पर कार्रवाई की गई, उन आरोपियों में आनंद बिसौरे पिता शंकरलाल बिसोरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी तहसील के सामने, सिवनी मालवा, मनोज बाथव, पिता गणेश बाथव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोटियापुरा, सिवनी मालवा, शंकरलाल कराडिया, पिता सुरेश, उम्र 35 वर्ष, निवासी फेल मोहल्ला बानापुरा शामिल है।

