
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय /निजी कॉलेजों एवं स्कूलों में गरबा आयोजन को लेकर जागो हिंदू जागो संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी। संगठन ने गरबा आयोजन के धार्मिक महत्व और सनातन परंपराओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन से नियमों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
23 अक्टूबर को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि गरबा मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आस्था से जुड़ी परंपरा है। ऐसे आयोजनों में धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। संगठन ने प्रशासन से निजी कॉलेजों एवं स्कूलों में होने वाले आयोजनों के संबंध में उचित निर्णय लेने की मांग की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया अपना रुख…..
एडीएम विजय राय ने बताया कि उनके द्वारा गरबा आयोजन के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बिना अनुमति कोई आयोजन होता है, तो उसे तत्काल बंद करवाया जाएगा और संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
टीआई ने कॉलेज प्रबंधन को दिए निर्देश…..
थाना प्रभारी नवीन पांडेय ने बताया कि एसडीएएम कॉलेज में गरबा आयोजन की जानकारी मिलने पर अनुमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट की गई है। उन्होंने कहा कि अनुमति नहीं होने के कारण कॉलेज प्रबंधन को बिना अनुमति आयोजन नहीं करने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद आयोजन किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संगठन के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन…..
ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तम राठौर, अक्षत सिंह राजपूत, केशव शर्मा, रौनक ठाकुर, प्रणय यादव, गौतम बाथव, तरुण ठाकुर, अजय राजपूत, लक्ष्य चौबे, विकास, हर्ष, गौरव, युवराज, अनुज, प्रिंस एवं अंकित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

