

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम में आयोजित जिला स्तरीय चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में नर्मदा फुटबॉल अकादमी और यंग बॉयज सोहागपुर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख, जिला खेल अधिकारी विकास खड़ाकर, एसएनजी स्कूल के प्राचार्य संदीप शुक्ला एवं जय वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सोहागपुर और जागृति फुटबॉल क्लब, इटारसी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जागृति फुटबॉल क्लब इटारसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सोहागपुर की टीम को 1–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया।
दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री प्रसन्न हर्ने एवं चरणजीत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया।
प्रतियोगिता के आयोजन में कोच कमल सिंह ठाकुर एवं नरेंद्र परमार सहित अकादमी के सदस्य रोहित सैनी, आनंद शर्मा, अभिषेक संतौर, ललित रात्रिए, सुरेंद्र कुरापा, उदित मांझी, देव, राजा सत्यम, प्रिंस, फरहान, आर्यन एवं रुद्र का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रजत सोनी ने निभाई।
जिला स्तरीय चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में फुटबॉल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े।

