

नर्मदापुरम / मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में स्वच्छ सर्वेक्षण और आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगर को साफ स्वच्छ रखने के लिए नगरपालिका की टीम लगातार अभियान चला रही है। बाजार दोनों समय कचरा वाहन चलाए जा रहे हैं साथ ही दुकानदारों, प्रतिष्ठान और होटल संचालकों से लगातार स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की समझाइश भी दी जा रही है। शुक्रवार को गंदगी करने और कचरा फैलाने पर अलग अलग दुकानों पर करीब 12,900/-रुपए का चालान किया गया है।
स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में लगातार नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके नगर के लोगों, दुकानदारों, होटल संचालकों सहित अन्य प्रतिष्ठान संचालकों से इस विशेष स्वच्छता अभियान चलाने में सहयोग करने आग्रह किया जा रहा है। नपा की स्वच्छता टीम द्वारा आज भी बाजार क्षेत्र में कचरा फैलाने और गंदगी करने वाले दुकानों के संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई साथ ही समझाइश भी दी गई।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन दोनों समय कचरा कलेक्शन के लिए वाहन चलाए जा रहे हैं। जिसमें आप सभी मिलकर सहयोग करें और अपने नगर को स्वच्छता के मामले में नंबर 01 बनाएं।

